लाइव न्यूज़ :

कोयला घोटाले में सीबीआई ने विनय मिश्रा के भाई को हिरासत में सौंपने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: March 26, 2021 18:56 IST

Open in App

कोलकाता, 26 मार्च केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने करोड़ों रुपये के कोयला तस्करी घोटाले के संबंध में दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय की एक अदालत से तृणमूल युवा कांग्रेस के नेता विनय मिश्रा के भाई की हिरासत का अनुरोध किया है।

केंद्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि विनय के भाई विकास मिश्रा अभी प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में हैं, जिसे 16 मार्च को दिल्ली से गिरफ्तार किया था।

विकास को मवेशियों की तस्करी की जांच के मामले के संबंध में भी सीबीआई अधिकारियों के सामने उपस्थित होने के लिए दूसरी बार तलब किया गया था।

सीबीआई ने कोयला घोटाले के मामले में व्यवसायी अमित अग्रवाल को तलब किया है जो अनूप माझी उर्फ लाला का नजदीकी सहयोगी है।

सूत्रों ने बताया कि अग्रवाल को अगले सप्ताह पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

सीबीआई ने कुल्टी और दुर्गापुर में स्थित अग्रवाल के परिसरों और कोलकाता स्थित उसकी कंपनी के मुख्यालय में छापेमारी की थी।

एजेंसी को फरार चल रहे माझी की भी तलाश है और उसके विरुद्ध लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है।

सीबीआई ने शहर में माझी के कई परिसरों और आसनसोल तथा रानीगंज के कोयला क्षेत्र पर छापेमारी की थी।

सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा और उनकी रिश्तेदार मेनका गंभीर से भी पूछताछ की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट