लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने अरूणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में नई प्राथमिकी दर्ज की

By भाषा | Updated: June 10, 2021 13:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून सीबीआई ने अरूणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार और अपने संबंधियों को लाभ पहुंचाने के एक मामले में नई प्राथमिकी दर्ज की है। यह मामला कोलकाता के सॉल्ट लेक इलाके में केंद्रीय विद्यालय की चारदीवारी के निर्माण का ठेका देने से जुड़ा है।

मामले की शुरुआती जांच के बाद सीबीआई ने आरोप लगाया कि अरूणाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों ने निविदाएं आमंत्रित किए बगैर ही इस काम का ठेका तुकी के परिजन के नियंत्रण वाली कंपनियों को दे दिया। उस दौरान तुकी राज्य में पीडब्ल्यूडी मंत्री थे। इससे राज्य सरकार को घाटा हुआ और मंत्री तथा उनके संबंधियों को ‘गलत तरीके से’ लाभ पहुंचा।

यह काम अरूणाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी को केंद्रीय विद्यालय के तत्कालीन आयुक्त ने 2005 में सौंपा था जबकि इस सरकारी एजेंसी के पास सॉल्ट लेक इलाके में न तो कोई साधन थे और न ही उसका कोई कार्यालय वहां पर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन