लाइव न्यूज़ :

सीबीआई एफसीआई के अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

By भाषा | Updated: June 8, 2021 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पांच साल में 2.93 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति बनाने के आरोप में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के एक सहायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मंगलवार को 13 स्थानों पर तलाशी ली।

अधिकारियों ने बताया कि सहायक ग्रेड-एक किशोर मीणा को भोपाल में उसके तीन वरिष्ठ सहकर्मियों के साथ रिश्वतखोरी के मामले में पकड़ा गया था।

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान, मीणा के परिसर के एक मेहराब से तीन करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद हुयी है।

सीबीआई ने मीणा के खिलाफ दो दिसंबर 2016 से 29 मई 2021 के दौरान 2.93 करोड़ रुपये की कथित अवैध संपत्ति बनाने का एक नया मामला दर्ज किया है।

सीबीआई के प्रवक्ता रमेशचंद्र जोशी ने बताया, “भोपाल, विदिशा, खंडवा, झाबुआ, नरसिंहपुर, जबलपुर, नांदेड़ और जलगांव में 13 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है, जिसमें ठेकेदारों और निजी व्यक्तियों के परिसर भी शामिल हैं।”

उन्होंने कहा कि कथित रिश्वतखोरी से संबंधित एक अन्य मामले की जांच के दौरान एकत्र की गई जानकारी के आधार पर तत्काल मामला दर्ज किया गया था, जिसमें मीणा समेत एफसीआई के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था।

जोशी ने कहा, “रिश्वत के उक्त मामले में आरोपी के परिसरों की तलाशी के दौरान (लगभग) 3.01 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों