लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने करोड़ों रुपये के बंद हो चुके नोट जमा कराने पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया

By भाषा | Updated: January 13, 2021 20:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी सीबीआई ने नोटबंदी के बाद 12.84 करोड़ रुपये के बंद हो चुके नोट को बैंक में जमा कराने के आरोप में एक बैंक के कार्यकारी प्रबंधक, तीन कंपनियों के मालिकों और दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बैंक में जमा कराने के बाद नेटबैंकिंग के जरिए अलग-अलग खातों में यह रकम स्थानांतरित की गयी थी। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

पिछले साल 10 दिसंबर को ‘‘सूत्रों से मिली सूचना’’ के आधार पर सीबीआई ने एक प्राथमिकी दर्ज करते हुए कहा कि राहुल चौधरी और दुष्यंत चौधरी, जम्मू एंड कश्मीर बैंक की गाजियाबाद शाखा में शिवा ट्रेडिंग कंपनी, दिव्यांशी सेल्स कॉरपोरेशन और श्यामा ट्रेडिंग कंपनी के खातों का संचालन करते थे।

अधिकारियों ने बताया कि बैंक के कार्यकारी प्रबंधक नेतर सभरवार के साथ अच्छे संबंधों का फायदा उठाकर राहुल और दुष्यंत ने अपने मालिकों के स्थान पर खातों का कथित तौर पर संचालन किया। प्राथमिकी में कंपनी के मालिकों के भी नाम हैं।

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने शिवा ट्रेडिंग के पंकज कुमार, दिव्यांशी सेल्स के विकास राठी और श्यामा ट्रेडिंग के घनश्याम पटेल और सभरवार के साथ मिलकर राशि स्थानांतरित करने के लिए खातों के साथ कंपनियों के दर्ज मोबाइल फोन नंबरों को बदलवा दिया।

सरकार ने आठ नवंबर 2016 को 1,000 रुपये और 500 रुपये के नोट को बंद करने की घोषणा की जिसके बाद सभरवार ने राहुल और दुष्यंत को नकदी जमा करने के संबंध में आरबीआई के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए 12.84 करोड़ रुपये नकदी जमा करने की अनुमति दे दी।

उन्होंने कहा कि खातों के मोबाइल नंबर में फेरबदल के बाद राहुल और दुष्यंत ने आरटीजीएस से विभिन्न बैंक खातों में यह राशि स्थानांतरित कर ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर