लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने बैंक से धोखाधड़ी के आरोप में राजकोट की कंपनी, निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया

By भाषा | Updated: November 29, 2021 15:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से कथित रूप से 44.64 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में राजकोट की कंपनी मंदीप इंडस्ट्रीज और उसके निदेशकों तथा भागीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सीबीआई ने कंपनी के अलावा, इसके निदेशकों और भागीदारों आशीष बी तलाविया, किशोरभाई एच वैष्णवी, श्री रामजीभाई एच गजेरा, कल्पेश प्रवीणभाई तलाविया, भावेश एम तलाविया और अज्ञात लोक सेवकों तथा अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सीबीआई के प्रवक्ता आर सी जोशी ने बताया, ‘‘यह आरोप लगाया गया था कि 2014 से 2020 की अवधि के दौरान, साजिश के तहत आरोपियों ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से 47.30 करोड़ रुपये (लगभग) की राशि के नकद ऋण और सावधि ऋण सहित विभिन्न क्रेडिट सुविधाओं की मंजूरी हासिल की।’’

उन्होंने कहा कि ब्याज, किस्तों के भुगतान रुकने के कारण खाते को 15 जनवरी 2020 को गैर-निष्पादित संपत्ति घोषित किया गया था, जिससे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को करीब 44.64 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। जोशी ने बताया कि हाल में मामला दर्ज करने के बाद सीबीआई ने गुजरात के उपलेटा और राजकोट में आरोपियों के कार्यालयों और आवासीय परिसरों सहित सात स्थानों पर तलाशी ली, जिसमें कई दस्तावेज बरामद किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर