लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने एनटीपीसी के नौ अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया

By भाषा | Updated: February 15, 2021 18:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 फरवरी सीबीआई ने छत्तीसगढ़ के लारा में 4000 मेगावाट के आगामी संयंत्र के लिए सीमेंट और स्टील के भंडार में कथित तौर पर कम मात्रा मिलने पर एनटीपीसी के नौ पूर्व और मौजूदा अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने सोमवार को इस बारे में बताया।

एनटीपीसी ने दिसंबर 2019 में अपने अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई से शिकायत की थी। एजेंसी उस समय कोई कार्रवाई नहीं कर सकी क्योंकि छत्तीसगढ़ सरकार ने उस साल जनवरी में अपने क्षेत्र में जांच के लिए सीबीआई को दी गयी अपनी सामान्य अनुमति वापस ले ली थी।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मामले की जांच को लेकर अनुमति देने के लिए सरकार से अनुरोध किया जिसके बाद पिछले साल नवंबर में मंजूरी दी गयी। इसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने नौ अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

उन्होंने बताया कि जिनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं उनमें एजीएम बीपी बिस्वाल (अब सेवानिवृत्त) और डीजीएम बी एन प्रसाद (बर्खास्त) भी हैं। मौजूदा अधिकारियों में डीजीएम एस एन मंडल, सहायक प्रबंधक एस के मिश्रा, इंजीनियर एस के साहू और जूनियर इंजीनियर कनक साहा, हर्षवर्धन मठिया, सुधीर पुरोहित और एल पी रात्रे भी हैं।

आरोप हैं कि भंडार विभाग द्वारा खरीद की गयी स्टील, सीमेंट और अन्य निर्माण सामग्री के लिए प्रत्यक्ष तरीके से सत्यापन के निर्देश के बावजूद संबंधित अधिकारियों ने 2012-15 के दौरान यह काम नहीं किया।

बाद में कोलकाता की एक कंपनी ने सत्यापन का काम किया और एक करोड़ रुपये की स्टील और सीमेंट से संबंधित सामग्री कम पायी गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह