लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने आईडीबीआई बैंक के साथ 63 करोड़ रु की धोखाधड़ी को लेकर मुंबई की कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया

By भाषा | Updated: November 1, 2021 20:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर केंद्रीय अन्वेषण अभिकरण (सीबीआई) ने 2014-16 के बीच आईडीबीआई बैंक के साथ 63.10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में मुंबई स्थित ‘टॉपवर्थ स्टील्स एंड पावर लिमिटिड’ तथा उसके निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि एजेंसी ने मुंबई, नागपुर और छत्तीसगढ़ सहित नौ स्थानों पर आरोपियों के परिसरों की तलाशी ली, जिसमें अपराध संकेती दस्तावेज बरामद हुए।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने कंपनी के अलावा उसके निदेशकों सुरेंद्र चंपालाल लोढ़ा, अभय नरेंद्र लोढ़ा, अश्विन नरेंद्र लोढ़ा और नितिन गोलेचा के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

जोशी ने बताया कि आरोप है कि आरोपियों ने साजिश रचकर आईडीबीआई बैंक के साथ धोखाधड़ी की और बैंकों के संघ के तहत मिली विभिन्न ऋण सुविधाओं के जरिए यह छल किया गया। जोशी ने बताया कि लगातार अनियमितता के जरिए ऋण लेने वाली कंपनी के खाते गैर निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) हो गए और आईडीबीआई बैंक को करीब 63.10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर