लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने 1.94 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जमा करने के लिए अपने डीएसपी के खिलाफ मामला दर्ज किया

By भाषा | Updated: June 28, 2021 21:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून सीबीआई ने जांच में उत्कृष्टता के लिये केन्द्रीय गृह मंत्री के पदक से सम्मानित अपने डीएसपी के खिलाफ 1.94 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जमा करने के आरोप में मामला दर्ज किया है, जो उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से तीन गुणा अधिक है।

सीबीआई ने रविवार शाम को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत दर्ज प्राथमिकी में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) ब्रजेश कुमार, उनके पिता शिव योगी सिंह और मां ललिता सिंह को आरोपी के रूप में नामजद किया था। बृजेश कुमार इससे पहले एजेंसी की बैंकिंग, धोखाधड़ी और प्रतिभूति प्रकोष्ठ इकाई में तैनात थे जबकि उनके पिता पटना उच्च न्यायालय के सेवानिवृत कर्मचारी हैं।

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि 2018 से 2021 के बीच कुमार ने अपने और अपने माता-पिता के नाम 2.09 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की।

साल 2017 में डीएसपी के पद पर पदोन्नत किये गए कुमार केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के उन 15 अधिकारियों में से एक हैं, जिन्हें 2019 में जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के पदक से सम्मानित किया गया था।

प्राथमिकी के अनुसार केंद्रीय एजेंसी को कुमार के माता-पिता के नाम पर नौ महीने में बेंगलुरु के प्रेस्टीज रॉयल गार्डन में दो अपार्टमेंट खरीदे जाने के बारे में 2020 में जानकारी मिली थी। इसके लिए उन्होंने कोई ऋण या वित्तीय सहायता नहीं ली थी।

सीबीआई ने कहा कि पटना उच्च न्यायालय के सेवानिवृत सहायक रजिस्ट्रार कुमार के पिता को 65 हजार रुपये मासिक पेंशन मिलती है जबकि उनकी मां गृहिणी हैं।

सीबीआई ने आरोपियों की आय और व्यय की गणना के बाद आरोप लगाया है कि कुमार और उनके माता-पिता के पास आय के ज्ञात स्रोतों से 302 प्रतिशत अधिक 1.94 करोड़ रुपये की संपत्ति मिली है, जिसके बारे में वे कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब