लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद अतीक अहमद पर CBI ने दर्ज किया केस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 13, 2019 12:25 IST

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अतीक अहमद को इलाहाबाद की नैनी जेल से शिफ्ट करके गुजरात लाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअतीक अहमद के साथ 17 अन्य लोगों पर सीबीआई ने मुकदमा दर्ज किया है।इन लोगों पर रियल स्टेट बिल्डर मोहित जायसवाल को धमकाने का आरोप है।

उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद अतीक अहमद पर सीबीआई ने शिकंजा कस दिया है। रियल स्टेट बिल्डर मोहित जायसवाल को धमकी देने और अपहरण करने के मामले में सीबीआई ने अतीक और 17 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल, इसी मामले में फूलपुर से पूर्व सांसद अतीक अहमद गुजरात की जेल में बंद है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अतीक को इलाहाबाद की नैनी जेल से शिफ्ट करके गुजरात लाया गया था।

इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा से अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले अतीक अहमद ने इस सीट से लगातार 5 बार (1989,1991, 1996, 2002, 2004) चुनाव जीता था। अतीक अहमद समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और अपना दल में रह चुके हैं।  लोकसभा चुनाव 2004 में समाजवादी पार्टी ने अतीक को फूलपुर संसदीय क्षेत्र से टिकट दिया था और वह सांसद बने।

हालांकि पिछले 15 सालों से उन्हें किसी चुनाव में जीत नहीं मिली है। 2009 में उन्होंने प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार मिली। लोकसभा चुनाव 2014 का अतीक ने श्रावस्ती लोकसभा सीट से लड़ा था लेकिन उनकी बुरी हार हुई थी।

टॅग्स :सीबीआईउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं