लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने 97 लाख रुपये के रिश्वतखोरी के मामले में चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट के अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया

By भाषा | Updated: December 17, 2020 19:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर सीबीआई ने चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट में एक युवक को सहायक ट्रैफिक मैनेजर की नौकरी दिलाने के नाम पर उसके बुजुर्ग पिता से 97 लाख रुपये से ज्यादा की कथित रिश्वत लेने के आरोप में ट्रस्ट के एक अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोप है कि ट्रस्ट के मुख्य अभियंता के निजी सहायक के रूप में काम करने वाले के. पूपती फिलहाल संदेह के घेरे में है। शिकायतकर्ता एन. देवराज (63) से उसकी मुलाकात ट्रेन यात्रा के दौरान हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि बातचीत के दौरान पूपती ने कथित रूप से देवराज को बताया कि वह इंजीनियर है और उसे पोर्ट में लोगों की नियुक्ति का अधिकार है।

उसने कथित रूप से देवराज से कहा कि करीब एक करोड़ रुपये खर्च करके उसके बेटे सत्यप्रकाश को पोर्ट में सहायक ट्रैफिक मैनेजर (गैजेटेड अधिकारी का पद) की नौकरी मिल सकती है। सत्यप्रकाश के पास मकैनिकल इंजीनियरिंग और जहाजरानी लॉजिस्टिक का डिप्लोमा है।

अधिकारियों ने बताया कि पूपती के आश्वासन के आधार पर देवराज ने 17 दिसंबर, 2016 से 20 नवंबर, 2019 के बीच कथित रूप से उसे 97 लाख रुपये नकद और चेक से दिए।

उन्होंने बताया कि अपने बेटे के सुखद भविष्य के लिए देवराज ने अपनी सेवानिवृत्ति पर प्राप्त पूरी राशि, जमापूंजी, यहां तक की अपनी बेटी के गहने बेचकर, मकान गिरवी रखकर और बैंक से कर्ज लेकर पूपती को पैसे दिए।

अधिकारियों ने बताया कि पूपती ने जब फोन उठाना और मिलना बंद कर दिया, उसके बाद देवराज को उसपर संदेह होने लगा।

उन्होंने बताया कि आरोप है कि कुछ अज्ञात लोगों ने फरवरी, 2020 में देवराज को धमकी दी और एक दस्तावेज पर जबरन हस्ताक्षर कराए जिसमें लिखा था कि पूपती को दी गई सभी धनराशि उन्हें वापस मिल गई है।

अधिकारियों ने बताया कि देवराज ने इसके बाद चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट के सतर्कता अधिकारी के पास इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी और उन्हें सभी संबंधित दस्तावेज भी सौंपे।

चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट ने इसके बाद पूपती को निलंबित कर दिया।

देवराज ने इस संबंध में सीीबीआई से भी शिकायत की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?