लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने बीरभूम में चुनाव बाद हिंसा मामले में 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, अब तक 49 मामले दर्ज

By भाषा | Updated: December 17, 2021 22:37 IST

Open in App

कोलकाता, 17 दिसंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने शुक्रवार को कहा कि उसने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के सिलसिले में एक और मामला दर्ज किया है।

जांच एजेंसी ने कहा कि ताजा मामला 25 लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है, जिन्होंने दो मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद बीरभूम जिले के जात्रा इलाके में एक व्यक्ति की कथित तौर पर पिटाई की और उसकी पत्नी से बलात्कार का प्रयास किया।

कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर राज्य में चुनाव बाद हिंसा की घटनाओं की जांच कर रही एजेंसी ने अब तक 49 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें ताजा मामला भी शामिल है।

सीबीआई ने कहा कि ताजा मामले में आरोपी व्यक्तियों ने कथित तौर पर रिवॉल्वर, लोहे की छड़, चाकू और फावड़े से उस व्यक्ति के घर पर हमला किया और उसकी पिटाई की।

एजेंसी ने बताया कि इसमें से एक आरोपी ने पीड़ित की पत्नी को भी पकड़ लिया और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का प्रयास किया।

इसके अनुसार महिला ने अपनी इज्जत बचाने के लिए आत्मदाह करने के उद्देश्य से अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाला, जिसके बाद आरोपी घर से फरार हो गया।

पुलिस ने कथित तौर पर मामला दर्ज नहीं किया, जिसके बाद परिवार ने अपना घर छोड़ दिया और एक रिश्तेदार के यहां शरण ली।

सीबीआई ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?