लाइव न्यूज़ :

बंगाल चुनाव हिंसा के संबंध में सीबीआई ने एक और मामला दर्ज किया

By भाषा | Updated: December 22, 2021 20:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर सीबीआई ने पश्चिम बंगाल चुनाव हिंसा के संबंध में एक और मामला दर्ज किया है जिसके साथ ही इस सिलसिले में दर्ज मामलों की संख्या 50 हो गई है।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने माकपा समर्थक जन्मेंजय दलाई की मौत को लेकर 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पहले पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में मरीशदाह पुलिस थाने के अधिकारियों ने इस मामले की जांच की थी।

सीबीआई के प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा, “आरोप है कि आरोपी और अन्य अज्ञात लोगों ने 30 मार्च को पीड़ित का उस समय अपहरण कर लिया, जब वह कांथी से घर लौट रहा था। आरोपियों ने उसे लाठी, लोहे की छड़ और धारदार हथियारों से बुरी तरह पीटा, और उसके पूरे शरीर पर घातक घाव कर दिए। आरोप यह भी था कि आरोपी उसे सुनसान जगह पर मृत छोड़ गए थे।”

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान हिंसा से संबंधित मामले 19 अगस्त को कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपे गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल