लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने बैंक से 220 करोड़ रुपये की जालसाजी के आरोप में दो मामले दर्ज किए

By भाषा | Updated: February 10, 2021 20:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 फरवरी सीबीआई ने बैंक से धोखाधड़ी से संबधित दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं और एनसीआर तथा गुजरात में आठ स्थानों की तलाशी ली गयी। अधिकारियों ने बुधवार को इस बारे में बताया।

सीबीआई ने 2014-17 के दौरान भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह से 182 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के लिए अहमदाबाद की बिजली लाइन निर्माण कंपनी अरकोन इंजिनकॉन लिमिटेड और उसके निदेशकों पर मामला दर्ज किया है।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा, ‘‘आरोप हैं कि 2014-15 से 2016-17 की अवधि में आरोपियों ने साजिश की और बही खातों में हेरफेर करते हुए फर्जी बिल बनाकर एसबीआई को 182.37 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया।’’

अहमदाबाद और गुरुग्राम में तलाशी के दौरान सीबीआई ने 42 लााख रुपये नकदी के साथ शेयर, म्यूचुअल फंड और निवेश से संबंधित अन्य कागजात बरामद किए।

अधिकारियों ने कहा कि दूसरे मामले में सीबीआई ने दिल्ली के गोयल इंजीनियरिंग पॉलिमर्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की। इंडियन ओवरसीज बैंक के एक शिकायतकर्ता ने 42 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।

आरोप है कि कंपनी के निदेशकों ने गलत सूचना और जाली दस्तावेज देकर इंडियन ओवरसीज बैंक के साथ धोखाधड़ी की।

जोशी ने कहा कि आरोप है कि कंपनी ने सहयोगी कंपनियों के साथ गलत लेन-देन से कोष को स्थानांतरित किया इससे बैंक को करीब 42.72 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये