लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने कैडबरी इंडिया के खिलाफ मामला दर्ज किया

By भाषा | Updated: March 18, 2021 00:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मार्च हिमाचल प्रदेश के बद्दी में भ्रष्टाचार और तथ्यों को गलत तरीके से पेश कर धोखाधड़ी से क्षेत्र आधारित कर लाभ लेने के आरोप में सीबीआई ने कैडबरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सीबीआई ने सोलन, बद्दी, मोहाली, पिंजौर और मुंबई में 10 स्थानों पर तलाशी ली।

कैडबरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को अब मोंडेलेज फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जाना जाता है।

सीबीआई की ओर से कहा गया कि एजेंसी ने प्रारंभिक जांच की थी जिसमें सामने आया कि कंपनी ने हिमाचल प्रदेश के बद्दी में क्षेत्र आधारित कर लाभ लेने के लिए तथ्यों और दस्तावेजों को गलत तरीके से पेश किया तथा रिश्वत दी जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।

कंपनी के अलावा एजेंसी ने कुल 12 व्यक्तियों पर भी मामला दर्ज किया है जिनमें केंद्रीय प्रत्यक्ष कर विभाग के दो तत्कालीन अधिकारी, कैडबरी इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के तत्कालीन उपाध्यक्ष विक्रम अरोड़ा और निदेशक राजेश गर्ग तथा जेलबॉय फिलिप्स शामिल हैं।

सीबीआई के अनुसार, सीआईएल ने ‘बोर्नविटा’ उत्पाद बनाने के लिए संधौली गांव में कारखाना लगाया था और इस इकाई ने 19 मई 2005 से उत्पादन करना शुरू किया।

एजेंसी ने कहा कि दो साल बाद सीआईएल ने ‘फाइव स्टार’ और ‘जेम्स’ उत्पाद बनाने के वास्ते एक और कारखाना लगाने के लिए उत्पादन को विस्तार देने का प्रस्ताव दिया और बद्दी में बरमाल्ट से जमीन खरीदी तथा और 10 साल तक एक्साइज ड्यूटी और आयकर देने से छूट पाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?