लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने धनबाद में न्यायाधीश की मौत के दृश्य को एक बार फिर पुनर्निर्मित किया

By भाषा | Updated: August 8, 2021 20:04 IST

Open in App

धनबाद (झारखंड), आठ अगस्त धनबाद में 28 जुलाई को एक ऑटो की टक्कर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच करने यहां पहुंचे केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के 20 सदस्यीय दल ने जेल में बंद ऑटो चालक समेत दो आरोपियों को साथ लेकर रविवार तड़के एक बार फिर दुर्घटनास्थल पर न्यायाधीश की मौत के दृश्य को पुनर्निर्मित (रीक्रिएट) करने का प्रयास किया।

सीबीआई की जांच टीम की मदद कर रहे एक स्थानीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपनी जांच के चौथे दिन सीबीआई के दिल्ली से आये 20 सदस्यीय जांच दल ने रविवार तड़के ठीक पांच बजे रणधीर वर्मा चौक पर एक बार फिर न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत के दृश्य को पुनर्निर्मित करने का प्रयास किया, जहां 28 जुलाई को तड़के पांच बजे ही ऑटो की टक्कर से उनकी मौत हो गयी थी।

इससे पूर्व, सीबीआई के जांच दल ने शनिवार दोपहर को न्यायाधीश की मौत के दृश्य को पुनर्निर्मित करने का प्रयास किया था। स्थानीय अदालत ने आरोपियों ऑटो चालक लखन वर्मा एवं उसके सहयोगी राहुल वर्मा की पांच दिनों की हिरासत सीबीआई को सौंपी है। सीबीआई दल उन्हें लेकर घटना में शामिल ऑटो के साथ धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पहुंचा थां

सीबीआई के अधिकारी रविवार को दोनों आरोपियों के साथ तड़के पांच बजे ही घटनास्थल पर पहुंच गये। सीबीआई के अधिकारी दुर्घटना में शामिल ऑटो को धनबाद सदर पुलिस थाने से एक मिनी ट्रक पर लाद कर घटनास्थल पहुंचे। घटनास्थल पर सीबीआई अधिकारियों ने ऑटो की टक्कर लगने से न्यायाधीश आनंद के गिरने के स्थान पर एक व्यक्ति को खड़ा किया और फिर आरोपी ऑटो चालक एवं उसके सहयोगी को 28 जुलाई की ही तरह ऑटो चलाकर उस व्यक्ति को टक्कर मारने का दृश्य पुनर्निर्मित करने को कहा और इसका वीडियो रिकॉर्ड किया। सीबीआई ने राष्ट्रीय राजमार्ग 32 को इस दौरान सील कर दिया।

इससे पूर्व शनिवार को घटना के दृश्य के पुनर्निर्माण के दौरान सीबीआई के अधिकारियों के साथ केन्द्रीय अपराध अनुसंधान प्रयोगशाला की टीम के लोग भी उपस्थित थे, जिन्होंने ऑटो चालक से उतनी ही गति से वाहन चलवाया, जिस गति से 28 जुलाई को वह ऑटो चला रहा था। विशेषज्ञ दिल्ली से अपने साथ स्पीड स्कैनर मशीन भी लाए थे, ताकि सीसीटीवी का वीडियो देखकर दुर्घटना के समय ऑटो की सटीक गति का पता लगाया जा सके। शनिवार को सीबीआई के जांच दल ने मौके से खून से सनी मिट्टी भी एकत्र की थी, ताकि मामले की पुष्ट तरह से जांच की जा सके।

सीबीआई के अपर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में आये जांच दल ने चार अगस्त को मामले की जांच स्थानीय पुलिस और राज्य पुलिस के विशेष जांच दल से अपने हाथ में ले ली थी और फिर अपनी प्राथमिकी दर्ज की थी।

इससे पूर्व न्यायाधीश उत्तम आनंद की संदिग्ध हत्या की जांच करने पहुंची टीम ने शुक्रवार को अबतक मामले की जांच कर रहे राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल के सदस्यों एवं मामले से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां