लाइव न्यूज़ :

गुजरात के आगामी विधानसभा चुनाव के कारण हमारे खिलाफ सीबीआई रेड की गई: केजरीवाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2022 18:16 IST

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के कारण प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) हमारे खिलाफ छापेमारी कर रही है।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, ‘‘ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का गुजरात का किला खतरे में है, टूट रहा है। केजरीवाल ने सदन में कहा, ‘‘निहित स्वार्थों की वजह से अब दिल्ली सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘दिल्ली के उपराज्यपाल ने अब हमारे स्कूलों की जांच शुरू की है।

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि गुजरात विधानसभा चुनाव के कारण दिल्ली के मंत्रियों के खिलाफ जांच एजेंसियों द्वारा हाल में छापेमारी की गई है। 

केजरीवाल ने यहां विधानसभा में दिये भाषण में कहा कि वह यह साबित करने के लिए दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव लाएंगे कि ‘आप’ का ‘‘कोई विधायक नहीं टूटा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का गुजरात का किला खतरे में है, टूट रहा है। 

दिल्ली सीएम ने कहा, आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के कारण प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) हमारे खिलाफ छापेमारी कर रही है।’’ उन्होंने कहा कि सीबीआई को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर छापे के दौरान एक फूटी कौड़ी भी नहीं मिली। केजरीवाल ने सदन में कहा, ‘‘निहित स्वार्थों की वजह से अब दिल्ली सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है। 

उन्होंने मणिपुर, गोवा, मध्य प्रदेश, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र में सरकारों को गिरा दिया।’’ दिल्ली विधानसभा के एक विशेष सत्र को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि विधायकों को खरीदने के लिये भाजपा जीएसटी संग्रह, पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कर रही है। 

उन्होंने दावा किया कि भाजपा अब तक 277 विधायकों को खरीद चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘दिल्ली के उपराज्यपाल ने अब हमारे स्कूलों की जांच शुरू की है। वे स्कूलों और अस्पतालों में किए जा रहे अच्छे कामों को रोकना चाहते हैं।’’

(इनपुट भाषा)

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्लीसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल