लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने आठ शहरों में मारे छापे

By भाषा | Updated: July 28, 2021 16:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले के सिलसिले में राज्य के आठ शहरों में 12 स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इन स्थानों में एसीपी संजय पाटिल और डीसीपी राजू भुजबल के परिसर भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि छापे मुंबई, पुणे, अहमदनगर, नासिक, ठाणे, सोलापुर, सांगली और उस्मानाबाद में मारे गए।

पुणे और मुंबई में “मुठभेड़ विशेषज्ञ” पाटिल के परिसरों पर और अहमदनगर और मुंबई में भुजबल से जुड़े परिसरों पर भी अभियान के दौरान छापेमारी की गई। यह अभियान मंगलवार की रात समाप्त हुआ।

अन्य परिसर कथित बिचौलियों के हैं जिनके नाम का खुलासा एजेंसी ने नहीं किया है।

सीबीआई ने ‘‘सार्वजनिक कर्तव्य के अनुचित एवं बेईमान उद्देश्य के लिए अनुचित लाभ प्राप्त करने का प्रयास” करने के लिए भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धाराओं एवं आपराधिक साजिश से जुड़ी भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत देशमुख एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटाए जाने के बाद परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में आरोप लगाया था कि देशमुख ने सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे को शहर के बार एवं रेस्त्राओं से 100 करोड़ रुपये की वसूली करने को कहा था।

सीबीआई की प्राथमिकी में आरोप लगाया गया, “प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया सामने आया कि मामले में संज्ञेय अपराध हुआ है जहां महाराष्ट्र के गृह मंत्री, अनिल देशमुख और अन्य अज्ञातों ने अपने सार्वजनिक कर्तव्यों के अनुचित और बेईमान प्रदर्शन के लिए अनुचित लाभ प्राप्त करने का प्रयास किया है।”

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई नियमावली के अनुसार, यह आकलन करने के लिए प्रारंभिक जांच शुरू की गई है कि क्या आरोपों में पूर्ण जांच के लिए नियमित मामले में आगे बढ़ने के लिए प्रथम दृष्टया पर्याप्त सामग्री है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया