लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने कर्नाटक के पूर्व मंत्री रोशन बेग के आवास पर छापा मारा

By भाषा | Updated: November 23, 2020 15:20 IST

Open in App

बेंगलुरू, 23 नवम्बर केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने करोड़ों रुपये के आई-मॉनेटरी एडवायजरी (आईएमए) पोंजी घोटाले मामले में सोमवार को कर्नाटक के पूर्व मंत्री आर. रोशन बेग के घर पर छापा मारा। सीबीआई ने बेग की गिरफ्तारी के एक दिन बाद यह कार्रवाई की।

एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि सीबीआई के यहां स्थित कार्यालय के अधिकारियों ने कांग्रेस से निष्कासित नेता बेग के पुलकेशी नगर स्थित आवास पर छापेमारी की।

एजेंसी ने 4000 करोड़ के आईएमए पोंजी घोटाले में दिनभर पूछताछ के बाद रविवार को बेग को गिऱफ्तार किया था।

कर्नाटक स्थित आईएमए और इसके समूह की कंपनियों द्वारा चलाई जा रही चार हजार करोड़ों रुपये की पोंजी स्कीम में कथित रूप से ऊंचे रिटर्न देने का वादा करके लाखों लोगों को ठगा गया था।

पिछले साल कांग्रेस के खिलाफ बगावत करने वाले बेग को विधायक के तौर पर अयोग्य ठहराया गया था। बेग को रविवार सुबह सीबीआई कार्यालय में पेशी के लिए तलब किया गया था और ‘‘ ठोस सबूतों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया’’ था।

इसके बाद शिवाजी नगर से पूर्व विधायक बेग को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल भेज दिया गया था।

यह घोटाला पिछले साल जून में तब सामने आया जब पोंजी स्कीम संचालक मोहम्मद मंसूर खान बेग और कुछ सरकारी अधिकारियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए देश से फरार हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग