लाइव न्यूज़ :

पोंजी घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल में 22 स्थानों पर CBI की छापेमारी

By भाषा | Updated: July 2, 2019 06:16 IST

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में 22 स्थानों पर छापेमारी की जिसमें न्यू लैंड एग्रो इंडस्ट्रीज के निदेशक एवं प्रमोटरों के कार्यालय एवं आवासीय परिसर शामिल हैं। छापेमारी सुबह में शुरू हुई और यह सात जिलों में की गई जिसमें बांकुरा, हुगली, हावड़ा, बर्धमान, जलपाईगुड़ी, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व मेदिनीपुर और कोलकाता शामिल है।

सीबीआई ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में 22 स्थानों पर छापेमारी की जिसमें न्यू लैंड एग्रो इंडस्ट्रीज के निदेशक एवं प्रमोटरों के कार्यालय एवं आवासीय परिसर शामिल हैं। न्यू लैंड एग्रो इंडस्ट्रीज पोंजी घोटाला मामले में आरोपी कंपनियों में से एक है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी सुबह में शुरू हुई और यह सात जिलों में की गई जिसमें बांकुरा, हुगली, हावड़ा, बर्धमान, जलपाईगुड़ी, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व मेदिनीपुर और कोलकाता शामिल है।

उन्होंने बताया कि कंपनी पर आरोप है कि उसने उन निवेशकों से 140 करोड़ रुपये की ठगी की जिन्होंने अपनी बचत का निवेश आकर्षक रिटर्न का वादा किये जाने पर कंपनी की योजनाओं में किया था। उन्होंने कहा कि निवेशकों को परिपक्व राशि का भुगतान नहीं किया गया। अधिकारियों ने बताया कि उच्चतम न्यायालय ने एजेंसी को पोंजी घोटाले में कथित रूप से शामिल सभी कंपनियों की जांच करने का निर्देश दिया था जिसकी जांच तब पश्चिम बंगाल की एक विशेष जांच टीम कर रही थी।

शिकायत में यह आरोप लगाया गया कि 250 से अधिक एजेंटों से एजेंसी के प्रमोटर और निदेशकों द्वारा आकर्षक वापसी का वादा करके धोखा किया गया था। इन एजेंटों में से प्रत्येक ने करीब एक करोड़ रुपये जमा किये थे। उन्होंने कहा कि एजेंसी ने कंपनी और उसके चेयरमैन दीपांकर डे, प्रबंध निदेशकों कौशिक रॉय, पिंकू कुमार दास, सौरभ डे, प्रसेनजीत सरकार और कार्तिक चरण के अलावा सीईओ सौरभ दत्त और अरूप कुमार घोष, आशीष घोष, अरुण दास और सूरज जैन सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तर पूर्व भारत में पोंजी घोटाले का खुलासा तब सामने आया था जब सारदा समूह द्वारा चलाई गई जमा योजनाएं निवेशकों को रिटर्न देने में विफल रहीं। उन्होंने कहा कि इसके चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सुदीप्तो सेन को पश्चिम बंगाल पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया था। घोटाले को सारदा घोटाला कहा गया जिसमें पोंजी योजना संचालकों और राजनेताओं की मिलीभगत थी जिसके बाद उच्चतम न्यायालय ने जांच सीबीआई को सौंप दी ।

टॅग्स :पश्चिम बंगालसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?