लाइव न्यूज़ :

भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड के 18 ठिकानों पर CBI का छापा

By भाषा | Updated: April 7, 2019 01:22 IST

सीबीआई ने कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संजय सिंघल, कंपनी की उपाध्यक्ष आरती सिंघल, निदेशकों रवि प्रकाश गोयल, राम नरेश यादव, हरदेव चंद वर्मा, रविंदर कुमार गुप्ता और रितेश कपूर के अलावा अज्ञात सरकारी कर्मचारियों पर मामला दर्ज किया

Open in App

सीबीआई ने रविवार को भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड से जुड़े 18 स्थानों पर छापे मारे। दरअसल, कंपनी के चेयरमैन संजय सिंघल और अन्य के खिलाफ 2,348 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है, जिसके बाद सीबीआई ने ये छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा कि 2007 से 2014 तक 33 बैंकों और वित्तीय संस्थाओं से 47,204 करोड़ रुपये का ऋण लिया और कंपनी इसका पुनर्भुगतान नहीं कर पाई। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली - एनसीआर, चंडीगढ़ और कोलकाता, उड़ीसा सहित कई शहरों में 18 स्थानों पर कंपनी के कार्यालय एवं आवासीय परिसरों, उसके निदेशकों एवं प्रमोटरों के यहां छापे मारे गए।

सीबीआई ने कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संजय सिंघल, कंपनी की उपाध्यक्ष आरती सिंघल, निदेशकों रवि प्रकाश गोयल, राम नरेश यादव, हरदेव चंद वर्मा, रविंदर कुमार गुप्ता और रितेश कपूर के अलावा अज्ञात सरकारी कर्मचारियों पर मामला दर्ज किया। 

टॅग्स :सीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है