लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस सासंद अभिषेख बनर्जी के रिश्तेदारों से पूछताछ की

By भाषा | Updated: March 15, 2021 17:10 IST

Open in App

कोलकता, 15 मार्च सीबीआई ने करोड़ो रुपये की कोयला चोरी के मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी के रिश्तेदारों से सोमवार को पूछताछ की।

केंद्रीय एजेंसी ने कोयले के अवैध खनन के मामले में पूछताछ के लिए मेनका गंभीर के पति अंकुश अरोड़ा को शुक्रवार को नोटिस जारी किया था। गंभीर, बनर्जी की साली हैं।

एजेंसी ने गंभीर के ससुर पवन अरोड़ा को भी जांच में शामिल होने के लिए कहा था।

सीबीआई के एक सूत्र ने कहा, “ दोनों यहां पूछताछ के लिए सीबीआई के निजाम पैलेस दफ्तर में भ्रष्टाचार विरोधी शाखा के अधिकारियों के समकक्ष पेश हुए।”

सीबीआई की एक टीम 23 फरवरी को बनर्जी के घर गई थी और मामले के संबंध में उनकी पत्नी रूजीरा से पूछताछ की थी। एजेंसी ने इससे एक दिन पहले इसी मामले में रूजीरा की बहन गंभीर से भी पूछताछ की थी।

अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं।

एजेंसी के सूत्रों ने कहा, “ जब गंभीर से सीबीआई ने पूछताछ की थी, तो उन्होंने अधिकारियों को बताया था कि कुछ बैंक लेन-देन की जानकारी उनके पति और ससुर को है। उन्होंने दावा किया था कि उन्हें कुछ नहीं पता है।”

इससे पहले, कोयला घोटाले के मुख्य आरोपी अनूप माजी उर्फ लाला के करीबी माने जाने वाले लोगों के आवासों और दफ्तरों की तलाशी ली गई थी।

माना जाता है कि माजी ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटिड के आसनसोल-रानीगंज पट्टे में कोयले के अवैध खनन में शामिल है।

माजी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच एजेंसी ने पिछले साल नवंबर में चार राज्यों -- पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर व्यापक खोज अभियान चलाया था।

एजेंसी के सूत्र ने बताया कि सीबीआई माजी के साथ करीबी संबंध रखने वाले कारोबारियों पर भी निगाह रख रही है।

अन्य केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय मामले में धन शोधन के पहलू की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम