लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने कोयला चोरी मामले में रेलवे के तीन अधिकारियों से पूछताछ की

By भाषा | Updated: March 4, 2021 17:06 IST

Open in App

कोलकाता, चार मार्च केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने करोड़ों रुपये के कोयला चोरी मामले में जांच के तहत बृहस्पतिवार को आसनसोल मंडल के तीन रेलवे अधिकारियों के साथ पूछताछ की। सूत्रों ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के मुख्य नियंत्रक और वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक तथा बराबनी के स्टेशन प्रबंधक से केंद्रीय एजेंसी की भ्रष्टाचार रोधी शाखा ने पूछताछ की।

अधिकारियों से यह स्पष्ट करने को कहा गया कि ‘चोरी’ के 500 टन कोयला को रेलवे के क्षेत्र में कैसे रखा गया था।

बाद में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) ने दिसंबर 2019 में ‘चोरी’ के कोयला की जब्ती की।

एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि सीबीआई मामले में मुख्य आरोपी अनूप माझी उर्फ लाला के करीबी सहयोगियों से भी पूछताछ कर रही है।

कोयला की खरीद-बिक्री करने वाली कंपनी के निदेशक माझी गिरफ्तारी से बच रहे हैं।

सीबीआई पश्चिम बंगाल के आसनसोल-रानीगंज क्षेत्र में कथित अवैध कोयला खनन के संबंध में दो कारोबारियों रणधीर कुमार बरनवाल और मनोज अग्रवाल से पूछताछ कर चुकी है।

सीबीआई की भ्रष्टाचार रोधी शाखा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में माझी से जुड़े लोगों के परिसरों पर छापेमारी की थी।

जांच एजेंसी ने माझी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद पिछले साल 28 नवंबर को चार राज्यों पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर तलाशी ली थी।

सीबीआई की एक टीम 23 फरवरी को तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास पर गयी थी और मामले में उनकी पत्नी रूजिरा से पूछताछ की थी। इसी मामले में एजेंसी ने एक दिन पहले रूजिरा की बहन मेनका गंभीर से भी पूछताछ की थी। अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं।

सीबीआई के अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी अवैध कोयला खनन मामले की जांच कर रहा है। सीबीआई आपराधिक पहलुओं की और ईडी मामले में धनशोधन की जांच कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!