लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख से आठ घंटे पूछताछ की

By भाषा | Updated: April 14, 2021 22:28 IST

Open in App

मुंबई, 14 अप्रैल बंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के संदर्भ में प्रारंभिक जांच के तहत बुधवार को उनसे आठ घंटे पूछताछ की।

देशमुख के खिलाफ मुंबई पुलिस के पूर्व प्रमुख परमबीर सिंह ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

सूत्रों ने बताया कि देशमुख ने पूछताछ के दौरान सिंह द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों से इंकार किया और अधिकारियों से कहा कि यह राज्य सरकार की छवि खराब करने की कोशिश है।

अधिकारी ने बताया कि राकांपा के वरिष्ठ नेता सुबह 10 बजे सांताक्रूज स्थित डीआरडीओ के अतिथिगृह पहुंचे और उनसे पूछताछ शाम करीब छह बजे समाप्त हुई। गौरतलब है कि केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम फिलहाल सांताक्रूज स्थित डीआरडीओ के अतिथि गृह में ठहरी हुई है।

उन्होंने बताया, ‘‘एसपी (पुलिस अधीक्षक) रैंक के अधिकारियों ने पूर्व गृह मंत्री से आठ घंटे तक पूछताछ की।’’

उन्होंने बताया कि पूछताछ हालांकि शाम छह बजे समाप्त हो गयी है लेकिन देशमुख अभी भी अतिथि गृह के भीतर ही हैं।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सीबीआई ने देशमुख को पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को भी बुलाया है या नहीं।

सीबीआई ने सोमवार को नोटिस जारी कर देशमुख से कहा था कि वह उनके खिलाफ सिंह और निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे द्वारा लगाए गए आरोपों से जुड़ी जांच में सहयोग के लिए एजेंसी के समक्ष उपस्थित हों। गौरतलब है कि वाजे को एनआईए ने गिरफ्तार किया है।

मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से पिछले महीने हटने के बाद सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर कहा था कि देशमुख ने वाजे सहित कुछ पुलिस अधिकारियों को रेस्तरां और बार से हर महीने 100 करोड़ रुपये की उगाही करने का लक्ष्य दे रखा है।

देशमुख ने इन आरोपों से इंकार किया था।

दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास से 25 फरवरी को एक एसयूवी मिली थी जिसमें विस्फोटक सामग्री रखी थी, उसके बाद उस एसयूवी के मालिक मनसुख हिरन की मौत हो गई, एनआईए इन्हीं मामलों में सहायक पुलिस निरीक्षक वाजे की जांच कर रही है।

बंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई देशमुख के मामले में प्रारंभिक जांच कर रही है।

प्रारंभिक जांच के आदेश के बाद देशमुख ने पिछले सप्ताह अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

अधिकारियों ने बताया कि सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों को वाजे ने भी दुहराया है।

वाजे फिलहाल 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में है।

सीबीआई ने अभी तक सिंह, वाजे, पुलिस उपायुक्त राजू भुजबल, सहायक पुलिस आयुक्त संजय पाटिल, वकील जयश्री पाटिल और होटल मालिक महेश शेट्टी के बयान दर्ज किए हैं।

केन्द्रीय एजेंसी ने देशमुख के निजी सहायक कुंदन शिंदे और निजी सचिव संजीव पांडेय से रविवार को पूछताछ की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो