लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने कोयला चोरी मामले में एक और कारोबारी से पूछताछ की

By भाषा | Updated: March 3, 2021 16:23 IST

Open in App

कोलकाता, तीन मार्च केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने करोड़ों रुपये के कोयला चोरी मामले की जांच के संबंध में बुधवार को एक कारोबारी से पूछताछ की। सूत्रों ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय एजेंसी की भ्रष्टाचार रोधी शाखा ने अपने कार्यालय में मनोज अग्रवाल से पूछताछ की।

सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल-रानीगंज क्षेत्र में कथित अवैध कोयला खनन के संबंध में 27 फरवरी को शहर के कारोबारी रणधीर कुमार बरनवाल से पूछताछ की थी।

एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि सीबीआई मामले में मुख्य आरोपी अनूप माझी उर्फ लाला के करीबी सहयोगियों से पूछताछ कर रही है।

सीबीआई की भ्रष्टाचार रोधी शाखा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में माझी से जुड़े लोगों के परिसरों पर छापेमारी की थी।

एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि वह कोयला घोटाला में मुख्य आरोपी के साथ करीबी जुड़ाव वाले कारोबारियों पर पैनी नजर रख रही है।

कोयला की खरीद-बिक्री करने वाली कंपनी के निदेशक माझी गिरफ्तारी से बच रहे हैं। सीबीआई ने उनके खिलाफ लुक-आउट नोटिस भी जारी किया है।

जांच एजेंसी ने माझी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद पिछले साल 28 नवंबर को चार राज्यों पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तरप्रदेश में कई स्थानों पर तलाशी ली थी।

सीबीआई की एक टीम 23 फरवरी को तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास पर गयी थी और मामले में उनकी पत्नी रूजिरा से पूछताछ की थी। इसी मामले में एजेंसी ने एक दिन पहले रूजिरा की बहन मेनका गंभीर से भी पूछताछ की थी। अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो