लाइव न्यूज़ :

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के साल भर बाद भी सीबीआई जांच जारी

By भाषा | Updated: June 14, 2021 18:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच अब भी जारी है, जबकि पिछले साल एम्स मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट में इसे आत्महत्या का मामला बताया गया था।

जांच में प्रगति के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने बताया कि जांच अब भी जारी है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने बिहार पुलिस के हाथों से जांच की जिम्मेदारी अपने हाथों में ली थी। बिहार पुलिस ने सुशांत के पिता की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का एक मामला दर्ज किया था।

सीबीआई ने एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की थी, लेकिन वह बयान दर्ज करने और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों की एक टीम से फॉरेंसिक रिपोर्ट हासिल करने के अलावा मामले में ज्यादा प्रगति कर पाने में नाकाम रही थी।

टीम का नेतृत्व करने वाले एवं एम्स, दिल्ली के फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने पिछले साल सितंबर में कहा था, ‘‘यह फांसी और आत्महत्या के चलते हुई मौत का मामला है। हमने अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है। ’’

इस रिपोर्ट के प्रकाशित होने के बाद, सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने कहा था, ‘‘हम सीबीआई निदेशक से एक नयी फॉरेंसिक टीम गठित करने का अनुरोध करने जा रहे हैं।’’

हालांकि, सीबीआई ने सिंह की सलाह नहीं मानी।

यह पूछे जाने पर कहा कि क्या वह सीबीआई जांच की प्रगति से संतुष्ट हैं, सिंह ने पीटीआई-भाषा से फोन पर कहा, ‘‘नहीं, मैं संतुष्ट नहीं हूं। ’’

गौरतलब है कि सुशांत (34) का शव पिछले साल 14 जून को मुंबई के उपनगरीय इलाके बांद्रा में एक अपार्टमेंट में फंदे से लटका हुआ पाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित