लाइव न्यूज़ :

सीबीआई के अधिकारी पर फर्जी मुठभेड़ में शामिल होने का लगा आरोप, एजेंसी ने किया इनकार

By भाषा | Updated: September 28, 2019 05:33 IST

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अमित कुमार भटनागर संस्था में अपने उच्च पद का इस्तेमाल कर जांच को प्रभावित कर रहे हैं।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे एक पत्र में, सीबीआई के एक पुलिस उपाधीक्षक ने संयुक्त निदेशक-रैंक के एक अधिकारी पर एक फर्जी मुठभेड़ में शामिल होने का आरोप लगाया है। हालांकि एजेंसी ने शुक्रवार को यह कहते हुए इस आरोप से इनकार किया कि जांच में ऐसा कोई सबूत सामने नहीं आया है।

पत्र में, सीबीआई निदेशक आरके शुक्ला और केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) को भी संबोधित किया गया है। डिप्टी एसपी एनपी मिश्रा ने आरोप लगाया कि संयुक्त निदेशक (प्रशासन) ए के भटनागर झारखंड में 14 निर्दोष व्यक्तियों की फर्जी मुठभेड़ में ‘‘बुरी तरह संलिप्त’’ थे।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अमित कुमार भटनागर संस्था में अपने उच्च पद का इस्तेमाल कर जांच को प्रभावित कर रहे हैं। इस बीच, सीबीआई ने शुक्रवार को इन आरोपों से इंकार किया है। बयान में दावा किया गया कि एजेंसी ने ‘‘पत्र का संज्ञान’’ लिया है। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इस मामले की जांच चल रही है। झारखंड पुलिस के तत्कालीन महानिरीक्षक ए के भटनागर के खिलाफ अब तक की गई जांच के दौरान कोई सबूत सामने नहीं आया है।’’

टॅग्स :सीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं