लाइव न्यूज़ :

भय्यू महाराज की मौत की सीबीआई जांच की मांग कर सकती है उनकी बेटी

By भाषा | Updated: December 29, 2020 20:28 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 29 दिसंबर हाईप्रोफाइल आध्यात्मिक गुरु भय्यू महाराज की मौत मामले की जांच में नया मोड़ आ सकता है क्योंकि उनकी 20 वर्षीय बेटी का कहना है कि वह संदिग्ध हालात में हुई इस मौत की सीबीआई जांच की औपचारिक मांग करने पर विचार कर रही है।

उनकी पुत्री कुहू (20) ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं को बताया, "हम विचार-विमर्श कर रहे हैं कि मेरे पिता की मौत की सीबीआई जांच की मांग की जाए। अगर मेरे पिता की मौत की कोई और वजह है, तो वह सामने आनी चाहिए।"

उन्होंने कहा कि भय्यू महाराज की मौत की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सोच-विचार के बाद औपचारिक रूप से उचित कदम उठाया जाएगा।

भय्यू महाराज की पहली पत्नी से जन्मी बेटी ने कहा, "मैं अपने पिता की मौत की वजह के बारे में किसी व्यक्ति विशेष का नाम लेकर फिलहाल कुछ भी नहीं बोल सकती। लेकिन मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।"

भय्यू महाराज (50) ने यहां अपने बायपास रोड स्थित बंगले में 12 जून 2018 को अपने लायसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस सनसनीखेज घटना के सात महीने बाद उनके दो विश्वस्त सहयोगियों- विनायक दुधाड़े और शरद देशमुख के साथ एक युवती को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के मुताबिक भय्यू महाराज के नजदीक रही युवती उन पर शादी के लिये कथित रूप से दबाव बना रही थी, जबकि अधेड़ उम्र के आध्यात्मिक गुरु पहले से शादीशुदा थे । दुधाड़े और देशमुख पर आरोप है कि वे भय्यू महाराज को ब्लैकमेल करने की साजिश में शुरूआत से शामिल थे और इस काम में युवती की लगातार मदद कर रहे थे।

भय्यू महाराज की पहली पत्नी माधवी की नवंबर 2015 में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2017 में मध्यप्रदेश के शिवपुरी की डॉ. आयुषी शर्मा के साथ दूसरी शादी की थी।

भय्यू महाराज की कथित आत्महत्या का मुकदमा जिला अदालत में विचाराधीन है और उनकी दूसरी पत्नी आयुषी अभियोजन के गवाहों में शामिल हैं। हालांकि, अभियोजन के एक अधिकारी ने बताया कि वह अब तक एक बार भी बयान दर्ज कराने अदालत नहीं पहुंची हैं और इस गैर हाजिरी के पीछे उन्होंने अलग-अलग कारण बताए हैं।

अधिकारी ने बताया कि पिछली तारीख के दौरान आयुषी को 21 दिसंबर को मुकदमे में अपना बयान दर्ज कराने के लिए अदालत आना था, लेकिन कोविड-19 से पीड़ित होने के कारण वह नहीं आ सकीं।

भय्यू महाराज की पहली पत्नी से जन्मी कुहू ने एक सवाल पर कहा, "मैं इसका जवाब नहीं दे सकती कि वह (आयुषी) बयान देने अदालत क्यों नहीं आ रही हैं? आखिर यह उनके पति की मौत का मामला है और मैं महसूस करती हूं कि उन्हें अदालत आना चाहिए। वरना ऐसा लगेगा कि कुछ छिपाने की कोशिश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो