लाइव न्यूज़ :

अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई ने पहली गिरफ्तारी की

By भाषा | Updated: October 31, 2021 22:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के एक मामले में संतोष जगताप नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया, जो इस हाई-प्रोफाइल मामले में पहली गिरफ्तारी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एजेंसी ने कथित बिचौलिए जगताप को महाराष्ट्र के ठाणे से सुबह गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि आरोपी पिछले महीने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद भी जांच से बच रहा था।

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने अगस्त में कथित बिचौलिए जगताप के परिसरों पर छापा मारा था और नौ लाख रुपये भी बरामद किए थे।

एजेंसी ने देशमुख और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान (आईपीसी) की धारा के तहत आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के प्रावधानों के तहत “अनुचित और बेईमान कृत्य कर अनुचित लाभ प्राप्त करने के प्रयास” के लिए मामला दर्ज किया है।

मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटाए जाने के बाद, परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे एक पत्र में आरोप लगाया था कि देशमुख ने (अब बर्खास्त) पुलिस अधिकारी वाजे को शहर के बार और रेस्तरां से एक महीने में 100 करोड़ रुपये से अधिक की उगाही करने के लिए कहा था।

सीबीआई की प्राथमिकी में आरोप है, “प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया पता चला कि इस मामले में एक संज्ञेय अपराध बनाया गया है, जिसमें महाराष्ट्र के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख और अज्ञात अन्य लोगों ने अपने सार्वजनिक कर्तव्य के अनुचित और बेईमान प्रदर्शन के जरिये अनुचित लाभ प्राप्त करने का प्रयास किया।”

अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई नियमावली के अनुसार, प्रारंभिक जांच (पीई) शुरू की जाती है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपों में पूर्ण जांच व नियमित मामले में आगे बढ़ने के लिए प्रथम दृष्टया पर्याप्त सामग्री है या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां