लाइव न्यूज़ :

सीबीआई, महाराष्ट्र सीआईडी ने अदालत से कहा- डाभोलकर, पानसरे की हत्याओं में कुछ समानताएं हैं

By भाषा | Updated: June 15, 2019 05:22 IST

 केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और महाराष्ट्र सीआईडी ने शुक्रवार को बंबई उच्च न्यायालय से कहा कि उसने तर्कवादी नरेंद्र डाभोलकर और सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद पानसरे की हत्याओं में कुछ हद तक समानताओं का पता लगाया है।

Open in App

 केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और महाराष्ट्र सीआईडी ने शुक्रवार को बंबई उच्च न्यायालय से कहा कि उसने तर्कवादी नरेंद्र डाभोलकर और सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद पानसरे की हत्याओं में कुछ हद तक समानताओं का पता लगाया है। न्यायमूर्ति एस सी धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति गौतम पटेल की खंडपीठ को बताया गया कि डाभोलकर मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है

लेकिन अपराध में प्रयुक्त हथियार अब तक बरामद नहीं हो पाया है। सीबीआई ने अदालत को जानकारी दी कि चार देसी पिस्तौलों को खोजने के लिए एक महीने के भीतर एक अभियान चलाया जाएगा। आरोप है कि आरोपियों ने इन पिस्तौलों को पड़ोसी जिले ठाणे में एक जलाशय में फेंका था।

सीबीआई के वकील अनिल सिंह ने अदालत से कहा, ‘‘हम अभियान चलाने के लिए सरकारी एजेंसियों से जरूरी अनुमति का इंतजार कर रहे हैं।’’ इसके बाद पीठ ने कहा कि अभियान में देरी नहीं होनी चाहिए और इसे मानसून आने से पहले चलाया जाना चाहिए।

सीआईडी के वकील अशोक मुंडार्गी ने अदालत से कहा कि पानसरे हत्याकांड में मुख्य षडयंत्रकारियों को गिरफ्तार किया गया है और हमलावरों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। अदालत डाभोलकर और पानसरे के परिजनों द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी जिसमें सीबीआई और सीआईडी द्वारा की जा रहीं जांच की अदालत द्वारा निगरानी का अनुरोध किया गया है। भाषा अनुराग उमा उमा

टॅग्स :सीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos