लाइव न्यूज़ :

देशमुख से जुड़े मामले में सीबीआई महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों को समन जारी कर रही: राज्य सरकार

By भाषा | Updated: October 28, 2021 20:06 IST

Open in App

मुंबई,2 8 अक्टूबर महाराष्ट्र सरकार ने बृहस्पतिवार को बंबई उच्च न्यायालय से कहा कि मामले के अदालत में लंबित रहने के बावजूद, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) भ्रष्टाचार में कथित संलिप्तता को लेकर राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ एजेंसी की जांच के सिलसिले में राज्य के अधिकारियों को समन जारी कर रही है।

महाराष्ट्र सरकार की ओर से अदालत में पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता डेरियस खम्बात ने कहा कि सीबीआई राज्य पुलिस और सरकारी अधिकारियों का मनोबल गिराने के लिए ऐसा कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘वे (सीबीआई) मेरे अधिकारियों को समन भेजना जारी रखे हुए हैं। यह पुलिस बल और मेरे (राज्य के) अधिकारियों का मनोबल गिराने की कोशिश है। ये पुलिस अधिकारी हैं। कोई कठोर कार्रवाई नहीं की जाए। हमें संरक्षण की जरूरत है। ’’

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने एक याचिका दायर कर महाराष्ट्र के मुख्य सचिव सीताराम कुंते और पुलिस महानिदेशक संजय पांडे को समन जारी किये जाने को चुनौती दी है। दरअसल, कुंते और पांडे से देशमुख से जुड़े सवालों का जवाब देने के लिए नयी दिल्ली में केंद्रीय एजेंसी आने को कहा गया था।

देशमुख ने इस साल अप्रैल में महाराष्ट्र मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

महाराष्ट्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी सुबोध जायसवाल को सीबीआई निदेशक नियुक्त करने पर रोक लगाने की भी मांग की थी। महाराष्ट्र कैडर के 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी जायसवाल राज्य के डीजीपी रह चुके हें और उन्हें इस साल मई में सीबीआई निदेशक नियुक्त किया गया था।

खम्बात ने कहा कि पांडे को केंद्रीय एजेंसी ने तलब किया , जबकि वह मामले से संबद्ध नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हर किसी को समन जारी किया जा रहा, डीजीपी (पांडे) से इसकी शुरूआत की गई, जो संबद्ध समय पर वहां थे भी नहीं। मुख्य सचिव को भी समन जारी किया गया।’’

सीबीआई की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलीसीटर जनरल अमन लेखी ने अदालत से कहा कि इस साल सितंबर में कुंते, पांडे व कुछ अन्य को जारी समन निष्प्रभावी हो गये हैं। उन्होंने कहा कि एजेंसी उन्हें उपस्थित होने के लिए नया आदेश जारी करेगी, लेकिन सुनवाई की अगली तारीख 18 नवंबर तक उन्हें पूछताछ के लिए नहीं बुलाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?