लाइव न्यूज़ :

मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर, नहीं जा सकेंगे विदेश

By विनीत कुमार | Updated: August 21, 2022 09:51 IST

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई की ओर से लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। साथ ही 12 अन्य के खिलाफ भी इसे जारी किया गया है जिनके नाम एफआईआर में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली आबकारी नीति मामले में छापेमारी के बाद मनीष सिसोदिया के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर।मनीष सिसोदिया और 12 अन्य के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, विदेश जाने पर होगी रोक।मनीष सिसोदिया ने कहा- सारी रेड फेल हो गयी, कुछ नहीं मिला तो अब लुक आउट नोटिस जारी किया

नई दिल्ली: दिल्ली आबकारी नीति मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। दरअसल, सीबीआई की ओर से मनीष सिसोदिया और 12 अन्य के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। इन सभी के नाम सीबीआई की ओर से दर्ज एफआईआर में शामिल हैं। ऐसे में ये सभी विदेश नहीं जा सकेंगे।

इस बीच लुकआउट नोटिस जारी होने को लेकर मनीष सिसोदिया ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सिसोदिया ने ट्वीट किया, आपकी सारी रेड फेल हो गयी, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली, अब आपने लुक आउट नोटिस जारी किया है कि मनीष सिसोदिया मिल नहीं रहा। ये क्या नौटंकी है मोदी जी? मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूँ, बताइए कहाँ आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?'

इससे पहले शुक्रवार को सीबीआई ने आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया के आवास सहित करीब 30 अन्य स्थानों पर छापे मारे थे। देश के जिन स्थानों के विभिन्न ठिकानों पर छापे मारे गये उनमें दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़, मुंबई, हैदराबाद, लखनऊ, बेंगलुरु शामिल हैं।

जांच एजेंसी ने दावा किया है कि सिसोदिया के निकट सहयोगी की कंपनी को कथित रूप से एक करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। अधिकारियों ने बताया था कि छापे के दौरान अपराध से संबंधित कई दस्तावेज, सामग्रियां और डिजिटल रिकॉर्ड आदि बरामद किये गये हैं।

वहीं, आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल और सिसोदिया ने केंद्र पर जांच एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया है। सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि सच की हमेशा जीत होती है इसलिए उनके खिलाफ लगाए गए झूठे आरोप टिक नहीं पाएंगे। वहीं, केजरीवाल ने कहा कि देश  देख रहा है कि किस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली सरकार को परेशान करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। 

आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस वार्ता में कहा, ‘सीबीआई ने 31 ठिकानों पर छापेमारी की और कई घंटे तक तलाशी ली लेकिन जांच एजेंसी ने यह नहीं बताया कि उन्हें सिसोदिया के आवास पर क्या मिला या उन्होंने कितना सोना बरामद किया।’ भारद्वाज ने सीबीआई की छापेमारी को ‘‘व्यर्थ की कवायद’’ करार दिया और कहा कि एजेंसी ने सिसोदिया के आवास की तलाशी लेने के लिए कम से कम 900 अधिकारियों को तैनात किया था लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :मनीष सिसोदियादिल्ली समाचारसीबीआईआम आदमी पार्टीनरेंद्र मोदीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं