बिहार की राजधानी पटना में हुई नीट छात्रा की मौत की जांच अब सीबीआई के जिम्मे

By एस पी सिन्हा | Updated: January 31, 2026 09:34 IST2026-01-31T09:34:02+5:302026-01-31T09:34:03+5:30

Bihar: छात्र संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक दलों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए सीबीआई जांच की आवश्यकता बताई थी।

CBI is now investigating the death of NEET student in Patna capital of Bihar | बिहार की राजधानी पटना में हुई नीट छात्रा की मौत की जांच अब सीबीआई के जिम्मे

बिहार की राजधानी पटना में हुई नीट छात्रा की मौत की जांच अब सीबीआई के जिम्मे

Bihar:  बिहार की राजधानी पटना में हुई नीट छात्रा हत्याकांड मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी गई है। इस मामले में पटना पुलिस पर लापरवाही और लीपापोती के गंभीर आरोप लगाए जा रहे थे। बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है।

मिली जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में सीबीआई जांच का आग्रह भारत सरकार से कर दिया है। इसकी जानकारी खुद गृह मंत्री सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी है। सम्राट चौधरी ने ट्विट कर लिखा कि, "बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने भारत सरकार से पटना में हुए नीट छात्रा की हत्या के मामले (कांड संख्या- 14/26) को सीबीआई से जांच का आग्रह किया है। घटना का पारदर्शी और न्यायपूर्ण तरीके से उद्भेदन निश्चित किया जाए"।

बता दे कि घटना सामने आने के बाद से ही राज्यभर में आक्रोश का माहौल बना हुआ था। छात्र संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक दलों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए सीबीआई जांच की आवश्यकता बताई थी। आरोप था कि स्थानीय पुलिस मामले की गंभीरता को कम करके दिखा रही है और कुछ प्रभावशाली लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है। पीड़िता के परिवार ने भी बार-बार न्याय की गुहार लगाई थी और उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी।

Web Title: CBI is now investigating the death of NEET student in Patna capital of Bihar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे