लाइव न्यूज़ :

उन्नाव मामले की हो सीबीआई जांच: भीम आर्मी

By भाषा | Updated: February 23, 2021 22:51 IST

Open in App

उन्नाव (उप्र), 23 फरवरी भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने उन्नाव के असोहा गांव में पिछले दिनों दो दलित लड़कियों की मौत के मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

चंद्रशेखर ने पिछले 17 फरवरी को असोहा गांव में एक खेत में दो लड़कियों के मृत और एक लड़की के बेसुध पाय जाने के मामले में पुलिस द्वारा किए गए खुलासे पर सवाल उठाते हुए मंगलवार को प्रकरण की न्यायिक और सीबीआई जांच की मांग की और कहा कि इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

घटना में बेहोश मिली लड़की का हाल लेने के लिए कानपुर स्थित अस्पताल जाते वक्त रास्ते में उन्नाव के सोहरामऊ इलाके में संवाददाताओं से बातचीत में भीम आर्मी प्रमुख ने आरोप लगाया कि उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार और उसकी पुलिस पर कतई भरोसा नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न तो कानून-व्यवस्था सुधार पा रहे हैं और ना ही पीड़ित परिवार को न्याय दिला पा रहे हैं।

चंद्रशेखर ने सवाल किया, क्या मुख्यमंत्री का फर्ज नहीं बनता कि वह पीड़ित परिवार से आकर मुलाकात करें?

गौरतलब है कि उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र स्थित बबुरहा गांव में पिछली 17 फरवरी को खेत से चारा काटने गई तीन लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश पाई गई थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया था। तीसरी लड़की को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने 19 फरवरी को इस मामले में आरोपी विनय कुमार तथा उसके एक नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर मामले के खुलासे का दावा किया था। पुलिस के मुताबिक विनय ने यह वारदात एक तरफा प्रेम की वजह से अंजाम दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान