लाइव न्यूज़ :

धनबाद में जज के मौत की जांच कर रही एसआईटी के सदस्यों से सीबीआई ने पूछताछ की

By भाषा | Updated: August 5, 2021 23:05 IST

Open in App

धनबाद (झारखंड), पांच अगस्त धनबाद जिले में 28 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई अष्टम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत के मामले की जांच करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पहुंची केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की 20 सदस्यीय टीम ने बृहस्पतिवार को मामले की जांच से जुड़ी एसआईटी के सदस्यों और अन्य लोगों से पूछताछ की।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्ला के नेतृत्व में जांच के लिए आयी सीबीआई की टीम के छह सदस्यों ने आज धनबाद सदर थाना पहुंच कर इस मामले की जांच से जुड़े विशेष जांच दल के सदस्यों से विस्तृत पूछताछ की और आवश्यक जानकारी ली।

सीबीआई की टीम ने सदर थाने पर धनबाद के नगर पुलिस अधीक्षक राम कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्ग्यारी और थानाध्यक्ष विनय कुमार से पूरे मामले के तथ्यों को समझा और जाना। ये तीनों मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल के सदस्य थे।

केन्द्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले की जांच के लिए अधिसूचना जारी होते ही बुधवार को धनबाद पहुंचकर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी और पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी को आधार बनाकर न्यायाधीश की संदिग्ध हत्या में शामिल आटो चालक लखन वर्मा एवं उसके सहयोगी राहुल वर्मा को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्यारोपी बनाया। दोनों आरोपी को पांच दिनों की पुलिस हिरासत के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

गौरतलब है कि न्यायाधीश आनंद की मौत 28 जुलाई की सुबह सैर के दौरान ऑटो से टक्कर लगने से हुई थी।

मामले की जांच के लिए सीबीआई ने 20 सदस्यीय टीम का गठन किया है जिसने कल ही धनबाद पहुंच कर झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जांच का कार्य प्रारंभ कर दिया था। सीबीआई की जांच में सहयोग के लिए सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम भी धनबाद पहुंची है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग