लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने आईएमए घोटाले के सिलसिले में आईपीएस अधिकारी हेमंत निम्बालकर से पूछताछ की

By भाषा | Updated: November 24, 2020 20:29 IST

Open in App

बेंगलुरू, 24 नवंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कई करोड़ रूपये के आईएमए पोंज़ी योजना घोटाले को कथित रूप से छिपाने के सिलसिले में एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी से पूछताछ की है।

सीबीआई सूत्रों ने मंगलवार को पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘तीन दिन पहले हेमंत निम्बालकर से हमने पूछताछ की थी।’’

सीबीआई ने निम्बालकर और एक अन्य आईपीएस अधिकारी अजय हिलोरी के खिलाफ फरवरी में मामला दर्ज किया था। राज्य सरकार ने उनके खिलाफ अभियोग को मंजूरी दी थी।

उनपर घोटाले को छिपाने और पोंजी योजना के संचालकों को बचाने का आरोप है।

सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने 21 नवंबर को पोज़ी योजना के संचालक मोहम्मद मंसूर खान की हिरासत ली थी जिसके बाद हाल में निम्बालकर को फिर से समन भेजा गया था।

सूत्रों ने बताया कि निम्बालकर और खान से पूछताछ के एक दिन बाद पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के नेता आर रोशन बेग से भी पूछताछ की गई थी और उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

एजेंसी ने रविवार को दिनभर की पूछताछ के बाद बेग को गिरफ्तार किया था।

यह मामला आई-मनिटरी एडवाइजरी (आईएमए) पोज़ी योजना में 4,000 करोड़ रुपये के घोटाले से संबंधित है। इस योजना में एक लाख निवेशकों को ठगा गया।

यह घोटाला पिछले साल जून में तब सामने आया जब बेग और कुछ सरकारी अधिकारियों पर अपने साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाकर खान देश से भाग गया।

खान ने आरोप लगाया था कि बेग ने उससे 400 करोड़ रुपये लिए थे, हालांकि कांग्रेस नेता ने इस आरोप से इनकार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं