लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने बंगाल मवेशी तस्करी मामले में आरोपी कारोबारी के भाई से पूछताछ की

By भाषा | Updated: January 20, 2021 20:13 IST

Open in App

कोलकाता, 20 जनवरी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में मवेशी तस्करी रैकेट से कथित तौर पर जुड़े कारोबारी एवं तृणमूल कांग्रेस के करीबी माने जानेवाले बिनय मिश्रा के भाई से बुधवार को पूछताछ की।

जांच एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि सीबीआई की भ्रष्टाचार रोधी शाखा ने मिश्रा के भाई से तब पूछताछ की जब वह एक समन के बाद इसके अधिकारियों के समक्ष पेश हुआ।

राज्य में मवेशी तस्करी के मामले में अपनी जांच के संबंध में सीबीआई ने गत 31 दिसंबर को कोलकाता स्थित मिश्रा के दो परिसरों पर छापेमारी की थी।

मिश्रा फरार है और सीबीआई ने उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था।

सीबीआई ने छह नवंबर को राज्य में भारत-बांग्लादेश सीमा पर मवेशियों की तस्करी करनेवाले रैकेट के कथित सरगना इनामुल हक को गिरफ्तार किया था।

आरोप है कि मवेशी तस्कर अपने अवैध करोबार को चलाने के लिए सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ)और सीमाशुल्क अधिकारियों को रिश्वत दे रहे थे।

सीबीआई ने बीएसएफ की 36वीं बटालियन के पूर्व कमांडेंट सतीश कुमार को भी गिरफ्तार किया था।

हक को सीबीआई ने मार्च 2018 में भी बीएसएफ के एक अन्य कमांडेंट जिबू टी मैथ्यू को रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया था जिसे जनवरी 2018 में अलप्पुझा रेलवे स्टेशन से 47 लाख रुपये की नकदी के साथ पकड़ा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर