लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने पोंजी घोटाला मामले में बंगाल के मंत्री से की दो घंटे तक पूछताछ

By भाषा | Updated: September 20, 2021 19:50 IST

Open in App

कोलकाता,20 सितंबर केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आई-कोर पोंजी घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल के मंत्री मानस रंजन से करीब दो घंटे तक पूछताछ की। जांच एजेंसी से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा के तीन सदस्यीय दल ने जल संसाधन मंत्री से यहां उनके कार्यालय में पूछताछ की।

तृणमूल कांग्रेस के साबंग से विधायक को कथित तौर पर आई-कोर के सार्वजनिक कार्यक्रमों में देखा गया था। यह कंपनी अब बंद हो चुकी है और कंपनी पर लोगों को निवेश के बदले अच्छी खासी रकम देने का वादा करके उन्हें ठगने का आरोप है।

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी इसी पोंजी घोटाला मामले में मंत्री को नोटिस जारी किया था। सारदा और रोज वैली चिटफंड कंपनियों की तरह ही आई-कोर ने भी धोखाधड़ी करके कई योजनाओं के जरिए जनता से धन इकट्ठा किया।

सीबीआई ने आई-कोर चिटफंड घोटाला मामले की जांच के सिलसिले में राज्य के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी से 13 सितंबर को पूछताछ की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है