लाइव न्यूज़ :

नगालैंड के निवासी भाई-बहन की मौत की सीबीआई जांच का आदेश

By भाषा | Updated: July 13, 2021 21:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पिछले महीने गुड़गांव में नगालैंड के भाई-बहन रोजी संगमा और सैमुअल संगमा की रहस्यमय मौत की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मेघालय से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अगाथा संगमा द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जांच के लिए अनुरोध करने के बाद यह फैसला लिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने पिछले महीने हरियाणा के गुड़गांव में रोजी संगमा और उसके भाई सैमुअल संगमा की मौत की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का फैसला किया है।

खबरों के मुताबिक रोजी संगमा और सैमुअल संगमा दिल्ली-एनसीआर में काम करते थे। कुछ हफ़्ते पहले, रोजी ने तबीयत खराब होने की शिकायत की तो उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मृत्यु हो गई।

अगाथा संगमा ने शाह को लिखे अपने पत्र में लिखा है कि रोजी की देखभाल करने वाले उसके भाई सैमुअल ने आरोप लगाया था कि चिकित्सकीय लापरवाही के चलते रोजी की मौत हुई थी । साथ ही सैमुअल ने रोजी की मौत की परिस्थितियों की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

पत्र के अनुसार, ''अगले दिन सैमुअल का शव उसके दोस्तों को होटल के कमरे में लटका मिला और उसकी मौत की परिस्थितियों से गड़बड़ी का संदेह पैदा हो गया। अब लोगों की बीच भारी आक्रोश है और हर गुजरते दिन के साथ न्याय की मांग बढ़ रही है।''

पत्र में कहा गया है, ''प्रथम दृष्टया यह सुनियोजित हत्या का मामला प्रतीत होता है, जिसमें दो युवाओं की मौत की सच्चाई का पता लगाने के लिए गहन जांच की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर