लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय की निगरानी में हो महंत नरेंद्र गिरि की मृत्यु की सीबीआई जांच : संत

By भाषा | Updated: September 22, 2021 15:09 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), 22 सितंबर करपात्री आश्रम के प्रमुख संत अभिषेक ब्रह्मचारी ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष स्वामी नरेंद्र गिरि की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु के मामले की जांच उच्च न्यायालय की देखरेख में सीबीआई से कराने की मांग की है।

संत ब्रह्मचारी ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि स्वामी नरेंद्र गिरि की मृत्यु की घटना स्तब्ध करने वाली है। घटना की सच्चाई सामने लाने के लिए आवश्यक है कि इस मामले की उच्च न्यायालय की देखरेख में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच करायी जाय।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस मांग पर तत्काल फैसला करना चाहिए।

संत ब्रह्मचारी ने कहा कि स्वामी नरेंद्र गिरि की मृत्यु पर हो रही सियासत बंद होनी चाहिए।

गौरतलब है कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत स्वामी नरेंद्र गिरि का शव गत सोमवार को प्रयागराज स्थित उनके मठ में फांसी से लटका पाया गया था। आरोप लगाए जा रहे हैं कि मठ की संपत्ति के विवाद को लेकर उनकी हत्या करके शव को फांसी पर लटकाया गया है। इस मामले में उनके शिष्य आनंद गिरि को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल