लाइव न्यूज़ :

सीबीआई को सनसनीखेज पोल्लाची यौन हमला कांड के सिलसिले में एक आरोपी की दो दिनी हिरासत मिली

By भाषा | Updated: January 11, 2021 19:00 IST

Open in App

कोयंबटूर (तमिलनाडु), 11 जनवरी कोयंबटूर की एक महिला अदालत ने सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सनसनीखेज पोल्लाची यौन हमला कांड के सिलसिले में गिरफ्तार किये गये तीन आरोपियों में एक को दो दिनों के लिए हिरासत में लेने की अनुमति दी।

सीबीआई ने पिछले शुक्रवार को एक याचिका दाखिल करके इस मामले की आगे की जांच के लिए पांच दिनों के लिए हारोन पॉल की हिरासत मांगी थी।

पॉल को गोबिचेट्टिपलयम उपजेल से लाकर सोमवार सुबह को न्यायाधीश नधिनदेवी के सामने पेश किया गया था।

पुलिस ने बताया कि सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने दो दिनों की हिरासत मंजूर की और उसे 13 जनवरी को पेश करने का आदेश दिया। उसके बाद जांच दल आगे की जांच के लिए पॉल को अज्ञात स्थान पर ले गये।

सीबीआई ने इस यौन उत्पीड़न मामले में कथित संलिप्तता को लेकर छह जनवरी को तीन लोगों -- अन्नाद्रमुक छात्र शाखा के सचिव (अब पार्टी से बर्खास्त कर दिये गये हैं) अरूललंदम, बाइक बाबू और पॉल को गिरफ्तार किया था।

पांच लोग पहले ही इस मामले में गिरफ्तार किये गये थे और वे अब सलेम जेल में है। वे पांच तिरूनावुकारसू, सबरीराजन, मनिवन्नन, वसंतकुमार और सतीश हैं।

माना जाता है कि इस गिरोह ने पोल्लाची में एक समय पर कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न एवं ब्लैकमेल किया। इस मुद्दे पर जनाक्रोश भड़का और तमिलनाडु सरकार ने पहले इस मामले को सीबी-सीआईडी पुलिस को और फिर सीबीआई को सौंप दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे