लाइव न्यूज़ :

सीबीआई को सनसनीखेज पोल्लाची यौन हमला कांड के सिलसिले में एक आरोपी की दो दिनी हिरासत मिली

By भाषा | Updated: January 11, 2021 19:22 IST

Open in App

कोयंबटूर (तमिलनाडु), 11 जनवरी कोयंबटूर की एक महिला अदालत ने सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सनसनीखेज पोल्लाची यौन हमला कांड के सिलसिले में गिरफ्तार किये गये तीन आरोपियों में से एक को दो दिनों के लिए हिरासत में लेने की अनुमति दी।

सीबीआई ने पिछले शुक्रवार को एक याचिका दाखिल करके इस मामले की आगे की जांच के लिए पांच दिनों के लिए हारोन पॉल की हिरासत मांगी थी।

पॉल को गोबिचेट्टिपलयम उपजेल से लाकर सोमवार सुबह को न्यायाधीश आर. नंधिनदेवी के सामने पेश किया गया था।

पुलिस ने बताया कि सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने दो दिनों की हिरासत मंजूर की और उसे 13 जनवरी को पेश करने का आदेश दिया। उसके बाद जांच दल आगे की जांच के लिए पॉल को अज्ञात स्थान पर ले गये।

सीबीआई ने इस यौन उत्पीड़न मामले में कथित संलिप्तता को लेकर छह जनवरी को तीन लोगों -- अन्नाद्रमुक छात्र शाखा के सचिव (अब पार्टी से बर्खास्त कर दिये गये हैं) अरूललंदम, बाइक बाबू और पॉल को गिरफ्तार किया था।

पांच लोग पहले ही इस मामले में गिरफ्तार किये गये थे और वे अब सलेम जेल में है। वे पांच तिरूनावुकारसू, सबरीराजन, मनिवन्नन, वसंतकुमार और सतीश हैं।

माना जाता है कि इस गिरोह ने पोल्लाची में एक समय पर कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न एवं ब्लैकमेल किया। इस मुद्दे पर जनाक्रोश भड़का और तमिलनाडु सरकार ने पहले इस मामले को सीबी-सीआईडी पुलिस को और फिर सीबीआई को सौंप दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों