लाइव न्यूज़ :

नौसेना सूचना लीक मामले में एकत्रित आवाज के नमूनों का फोरेंसिक विश्लेषण करवा रही सीबीआई: सूत्र

By भाषा | Updated: November 11, 2021 14:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर सीबीआई नौसेना के अधिकारियों और कारोबारियों के कथित रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए अपने गुप्त अभियान के दौरान एकत्र किए गए आवाज के नमूनों का फोरेंसिक विश्लेषण करवा रही है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने आवाज के नमूने केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) को भेजे हैं और परिणाम का इंतजार है।

सूत्रों ने बताया कि सीबीआई इन आरोपों की जांच कर रही है कि आर्थिक लाभ के लिए नौसेना के उपकरणों की खरीद और रखरखाव से संबंधित गोपनीय जानकारी लीक की गई थी। साथ ही वह हैदराबाद की एक कंपनी एलन रीइनफोर्स्ड प्लास्टिक्स लिमिटेड से खदान बिछाने के सौदे में रिश्वतखोरी के आरोपों की भी जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि एजेंसी ने कंपनी के कार्यकारी निदेशक टीपी शास्त्री की रिश्वतखोरी में कथित भूमिका सामने आने के बाद 8 सितंबर को उन्हें गिरफ्तार किया था।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने नौसेना में विचार-विमर्श किए जा रहे पनडुब्बियों के उपकरणों के अधिग्रहण से संबंधित संवेदनशील दस्तावेजों के लीक होने और अन्य संबंधित जानकारी के मामले में सरकारी गोपनीयता अधिनियम के तहत आरोप लगाने के लिए केंद्र से मंजूरी मांगी है।

केंद्रीय एजेंसी ने दो सितंबर को सेवानिवृत्त नौसैनिक अधिकारियों कमोडोर रणदीप सिंह और कमांडर सतविंदर जीत सिंह के खिलाफ छापेमारी की थी। दोनों को एक ही दिन गिरफ्तार किया गया था।

प्राथमिकी में आरोप है कि पनडुब्बी ख़रीदारी निदेशालय (डीएसएमएक्यू) में कार्यरत रहे सतविंदर जीत सिंह ने मासिक भुगतान के बदले में रणदीप सिंह को नौसेना उपकरणों के रखरखाव और खरीद को लेकर निविदाओं से संबंधित आंतरिक विचार-विमर्श के बारे में नियमित जानकारी प्रदान की। सतविंदर ने 31 जुलाई को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का विकल्प चुना था।

प्राथमिकी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने नौसेना के दो सेवानिवृत्त अधिकारियों पर निजी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ नौसेना की ''खरीद और रखरखाव से संबंधित निविदा की आंतरिक फाइलों की गुप्त जानकारी'' साझा करके अपने लिए और साथ ही दूसरों के लिए अवैध धन प्राप्त करने का आरोप लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे