लाइव न्यूज़ :

सीबीआई को बजट में 835.39 करोड़ रुपए मिले

By भाषा | Updated: February 1, 2021 15:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी भ्रष्टाचार के कई बहुचर्चित मामलों की जांच कर रहे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को अगले वित्त वर्ष के बजट में 835.39 करोड़ रुपए मिले हैं जो 2020-21 के संशोधित अनुमानों के अनुरूप दिये गये 835.75 करोड़ रुपए से मामूली सा कम है। सीबीआई ने पिछले साल 67,000 करोड़ रुपए की बैंक धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए थे।

पिछले साल के बजट में सीबीआई को शुरुआत में 802.19 करोड़ रुपए मिले थे। बाद में 2020-21 के संशोधित अनुमानों में यह राशि 835.75 करोड़ रुपए कर दी गयी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सोमवार को पेश बजट के अनुसार एजेंसी को 2021-22 में अपने कार्यों के निष्पादन के लिए 835.39 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। यह पिछले साल की आवंटित राशि से 36 लाख रुपए कम है।

वित्त वर्ष 2019-20 में सीबीआई को 786.08 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र