लाइव न्यूज़ :

पशु तस्करी मामले में विनय मिश्रा के खिलाफ सीबीआई ने दायर किया पूरक आरोप-पत्र

By भाषा | Updated: February 24, 2021 14:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 फरवरी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने बुधवार को मवेशियों की तस्करी के एक मामले में पूरक आरोप-पत्र दायर किया और इसमें कोलकाता के कारोबारी विनय मिश्रा को आरोपी बनाया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मिश्रा को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता है।

आसनसोल में विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष दायर अपने आरोप-पत्र में एजेंसी ने मिश्रा को फरार दिखाया है।

सीबीआई ने सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट सतीश कुमार व छह अन्य लोगों के खिलाफ भारत-बांग्लादेश सीमा पर संचालित पशु तस्करी रैकेट में उनकी कथित संलिप्तता को लेकर दर्ज मामले में 18 फरवरी को आरोप-पत्र दायर किया था।

एजेंसी ने 21 सितंबर 2020 को इस मामले की जांच संभाली थी।

अधिकारियों ने कहा कि बीएसएफ की 36वीं बटालियन के कमांडेंट कुमार के अलावा सीबीआई ने इनामुल हक, अनारुल शेख, गुलाम मुस्तफा, तानिया सान्याल, बादल कृष्ण सान्याल और राशिदा बीबी के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया था।

सीबीआई ने आरोप लगाया थ कि हक मवेशियों के अवैध व्यापार का सरगना है और कुमार के साथ मिलकर दो अन्य आरोपी उसकी मदद करते थे जो मुर्शिदाबाद और मालदा में तैनात थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!