लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने शक्तिभोग फूड्स के खिलाफ 3,269 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया

By भाषा | Updated: January 1, 2021 21:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जनवरी सीबीआई ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नेतृत्व वाले 10 बैंकों के एक समूह से 3,269 करोड़ रुपये की काथित धोखाधड़ी करने को लेकर दिल्ली स्थित शक्ति भोग फूड्स लिमिटेड के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है।

भारतीय स्टेट बैंक की एक शिकायत पर जांच एजेंसी ने कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) के. कृष्ण कुमार और अन्य निदेशकों--सिद्धार्थ कुमार तथा सुनंदा कुमार--के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एसबीआई की शिकायत के अनुसार, निदेशकों ने कथित तौर पर बैंक खातों में फर्जीवाड़ा किया और सार्वजनिक धन निकालने के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया।

बैंक ने कहा कि गेहूं, आटा, चावल, बिस्कुट आदि तैयार करने और इसकी बिक्री करने वाली 24 साल पुरानी इस कंपनी का कारोबार एक दशक से अधिक समय में 2008 में 1,411 करोड़ रुपये का था, जो 2014 में बढ़ कर 6,000 करोड़ रुपये का हो गया।

हालांकि, यह वृद्धि 2015 में रूक गई क्योंकि इसका बैंक खाता गैर निष्पादित संपत्ति (एनपीए) में तब्दील हो गया और इसे 2019 में आखिरकार फर्जी करार दिया गया।

बैंक ने 2017 में कर्मचारी जवाबदेही पर एक जांच रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया था कि खाते के एनपीए में तब्दील होने का कारण धान के मूल्य में तेजी से हुई गिरावट, चावल एवं धान के मद में पूंजीगत व्यय का समुचित उपयोग नहीं किया जाना और नुकसान की भरपाई के लिए अतिरिक्त कोष नहीं मिल पाना था।

बैंकरों द्वारा किए गए फोरेंसिक ऑडिट में इस बात का जिक्र किया गया था कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2015-16 के अपने ‘अकाउंट बुक’ में यह दिखाया था कि उसके भंडार को कीटों के चलते 3,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और उसे बहुत कम कीमत पर बेचना पड़ा।

बैंक ने अपनी शिकायत में कहा है कि यह दावा ऑडिट रिपोर्ट में सामने आये तथ्यों का विरोधाभासी है।

रिपोर्ट में यह कहा गया था कि आग, भूकंप और अन्य आपदाओं के खिलाफ सुरक्षा के लिए कंपनी के पास एक बीमा पॉलिसी थी लेकिन कीटों के चलते भंडार को नुकसान होने के बारे में कोई दावा (बीमा के लिए) नहीं किया गया।

खातों में यह भी नहीं प्रदर्शित किया गया है कि क्षतिग्रस्त भंडार को कम कीमत पर बेचा गया था।

अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि कोष को दूसरी जगह भेज कर फिर वहां से उसे वापस लाया गया और कंपनी ने संदिग्ध भुगतान भी किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos