लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: December 16, 2021 20:22 IST

Open in App

(अभिषेक शुक्ला)

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस एन शुक्ला के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले में अपने आदेशों में एक निजी मेडिकल कॉलेज को कथित तौर पर फायदा पहुंचाने के लिए आरोपपत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश पर मुकदमा चलाने के लिए सरकार से अनुमति मिलने के बाद शुक्ला के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।

सीबीआई ने अन्य आरोपियों के साथ दिसंबर 2019 में भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी (आपराधिक साजिश) और भ्रष्टाचार निवारण कानून के प्रावधानों के तहत न्यायमूर्ति शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

एजेंसी ने अपनी प्राथमिकी में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के न्यायमूर्ति शुक्ला के अलावा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश आई एम कुद्दुसी, प्रसाद शिक्षा ट्रस्ट के भगवान प्रसाद यादव और पलाश यादव, ट्रस्ट और भावना पांडे और सुधीर गिरी को भी नामजद किया था। प्राथमिकी में कई अन्य आरोपियों के नाम भी आरोपपत्र में शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन