लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने पेरिया हत्याकांड में आरोप पत्र दायर किया

By भाषा | Updated: December 3, 2021 23:30 IST

Open in App

कोच्चि, तीन दिसंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 2019 में पेरिया में युवक कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में शुक्रवार को आरोप पत्र दायर कर दिया।

सीबीआई के पुलिस उपाधीक्षक ने दोहरे हत्याकांड में पांच माकपा कार्यकर्ताओं सहित 24 आरोपियों के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश और अवैध रूप से जमा होने समेत विभिन्न मामलों में आरोप पत्र दायर किया।

सीबीआई ने बयान जारी कर बताया, “केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने (केरल के) कासरगोड जिले के पेरिया गांव में कृपेश और शरत लाल की कथित हत्या से संबंधित एक मामले में एर्णाकुलम सीजेएम के समक्ष कुल 24 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।”

केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि उसने गहन जांच की और 300 से अधिक गवाहों से पूछताछ की और मामले में कई दस्तावेज एकत्र किए।

सीबीआई ने कहा कि जांच के दौरान आरोप लगाया गया था कि क्षेत्र में दो राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच राजनीति से प्रेरित हमले और जवाबी हमले हुए थे और इसी क्रम में पीड़ितों पर हमले की साजिश रची गई थी।

एजेंसी ने कल अदालत को बताया था कि माकपा के पूर्व विधायक के वी कुन्हीरमन को इस मामले में चार अन्य लोगों के साथ आरोपी बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर