लाइव न्यूज़ :

आंध्र के पूर्व मंत्री की हत्या के मामले में सीबीआई ने दाखिल किये आरोप-पत्र

By भाषा | Updated: October 27, 2021 21:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री वाईएस विवेकानंद रेड्डी की कथित हत्या के मामले में चार लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किये हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पंद्रह मार्च, 2019 को रेड्डी (68) कडप्पा में अपने आवास पर मृत पाए गए थे। वह आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के छोटे भाई और मौजूदा मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के चाचा थे।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने राज्य के कडप्पा जिले के पुलिवेंदुला के न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष टी गंगी रेड्डी, यादती सुनील यादव, गज्जाला उमाशंकर रेड्डी और शैक दस्तागिरी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है।

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने कहा, ‘‘सीबीआई ने नौ जुलाई, 2020 को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज किया था और कडप्पा के पुलिवेंदुला पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले सीआर संख्या 84/2019 की जांच अपने हाथ में ले ली थी।’’

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान, सीबीआई ने अगस्त और सितंबर के दौरान चार में से दो लोगों को गिरफ्तार किया था और वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। उन्होंने कहा कि बाकी आरोपी जमानत पर हैं।

जोशी ने कहा, ‘‘मामले में आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा