लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने बैंक ऋण धोखाधड़ी के आरोप में निजी कंपनी, निदेशकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

By भाषा | Updated: March 11, 2021 19:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मार्च सीबीआई ने 173.76 करोड़ रुपये की कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी के नौ साल पुराने मामले में पारिख फेब्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नीत परियोजना समूह ने यह ऋण दिया था। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कंपनी और उसके निदेशकों निखिल बी पारिख और रीता पारिख के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद सीबीआई ने उनके हैदराबाद के दो और चेन्नई स्थित एक परिसर पर तलाशी अभियान चलाया।

सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने कहा कि कंपनी द्वारा एसबीआई से जिस खाते में ऋण प्राप्त किया गया था, उसे 30 अगस्त 2011 को गैर-निष्पादित परिसंपत्ति घोषित किया गया था।

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने कथित तौर पर धन को अन्य जगहों पर इस्तेमाल किया और बहीखाते में छेड़छाड़ की, जिसके चलते बैंक को 173.76 करोड़ रुपये की हानि हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग