लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने 4.56 करोड़ रू के गबन के आरोप में इंडियन ओवरसीज बैंक के अधिकारियों पर मामला दर्ज किया

By भाषा | Updated: January 29, 2021 16:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा एवं गुंटूर में इंडियन ओवरसीज बैंक के छह अधिकारियों पर बैंक के एक खाते से कथित रूप से 4.56 करोड़ रूपये का गबन करने का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एजेंसी ने इस मामले में आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में कई स्थानों की तलाशी भी ली।

सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा, ‘‘ आरोप है कि आरोग्य भद्रथ के सचिव के गुंटूर में इंडियन ओवरसीज बैंक की मंगलागिरि शाखा में बचत खाते थे और उन्होंने एक खाते में चार बार 90-90 लाख रूपये तथा एक अन्य खाते में 68.84 लाख रूपये जमा कराए थे। इस तरह इन खातों में उनके 4.28 करोड़ रूपये थे।’’

आरोपी अधिकारियों ने खाताधारक के किसी अनुरोध के बिना ही इन चारों खातों को बंद कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ आरोप यह भी है कि आरोग्य भद्रथ के सचिव के इन चारों खातों की 3.87 करोड़ रूपये की जमाराशि और एक अन्य खाते से 68.84 लाख रूपये (करीब) अलग अलग तिथियों में थोड़े-थोड़े करके निकाले गये और उन्हें विभिन्न बैंक कार्यालयों के खातों एवं तीसरे पक्ष के खातों से होते हुए असंबंधित खाते में अंतरित कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू